फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New session started in schools, teachers dealt with the work

विद्यालयों में नए सत्र का शुभारंभ, शिक्षकों ने निपटाए काम

Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
New session started in schools, teachers dealt with the work
गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में यज्ञ का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/दोघट। विद्यालयों में बृहस्पतिवार को नए सत्र का शुभारंभ किया गया। संक्रमण के कारण अभी बच्चों को विद्यालय जाने की अनुमति नहीं है। शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराया। साथ ही विभागीय कार्य भी निपटाए। उधर, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में नए सत्र के शुभारंभ पर यज्ञ का आयोजन किया गया।

परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का शुभारंभ हो गया है। कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों को विद्यालयों में आने की अनुमति नहीं है। शिक्षक विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण और अन्य अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को नए सत्र का शुभारंभ हो गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्या व प्रबंधकों को ऑनलाइन शिक्षण कराने व अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया। उधर, गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ पर यज्ञ किया गया। यज्ञ में अध्यापकों एवं अभिभावकों ने आहुतियां दी। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तोमर ने कहा कि किसी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले यज्ञ जरूरी है। यज्ञ के ब्रह्मा राजीव शर्मा रहे। इस मौके पर शत्रुघन प्रसाद, ब्रजपाल राठी, मनोज कुमार, शिवकरण, राजीव, सीमा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed