फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neither used brick nor cement, Road and drainage made in paper only by officials in Baghpat District

सामने आई अफसरों की कारगुजारी:  न ईंट लगाई न सीमेंट, कागजों में ही बना दिया खड़ंजा और नाला 

Thu, 30 Dec 2021 02:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Dec 2021 02:45 PM IST
सार

यह शिकायत खेकड़ा ब्लॉक में अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए पहुंची तो लीपापोती शुरू हो गई। बागपत जनपद के चांदीनगर क्षेत्र के भागौट गांव में अफसरों की कुछ ऐसी ही कारगुजारी सामने आई है।

विज्ञापन
Neither used brick nor cement, Road and drainage made in paper only by officials in Baghpat District
भागौट गांव में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न ईंट लगी न सीमेंट का प्लास्तर चढ़ा, लेकिन खड़ंजा और नाला तैयार हो गया....। सोच में पड़ गए ना। चांदीनगर क्षेत्र के भागौट गांव में अफसरों की कुछ ऐसी ही कारगुजारी सामने आई है। जलभराव की समस्या की जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत पर जहां ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर कागजों में ही खड़ंजा और नाला तैयार करा दिया, वहीं बीडीओ ने जांच किए बिना ही अपने हस्ताक्षर कर इसके निस्तारण की रिपोर्ट भेज दी। ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर दोबारा शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भागौट गांव में दलित बस्ती में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या है। लोगों को इसके बीच से ही गुजरना पड़ता है। विद्यार्थियों को भी स्कूल जाने के लिए कीचड़ से किसी तरह बचकर जाना पड़ता है। इसे देखते हुए आदेश कुमार, यतेंद्र कुमार आदि ने निस्तारण के लिए कई बार शिकायत की। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस पर उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  राइफल लूट मामला: एक सिर पर करता रहा वार, दूसरे ने छीनी राइफल, घायल होकर भी बदमाशों से लड़ता रहा सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन

यह शिकायत खेकड़ा ब्लॉक में अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए पहुंची तो लीपापोती शुरू हो गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने रिपोर्ट लगाई कि गांव की दलित बस्ती में खड़ंजा और नाला निर्माण करा दिया गया है। इस तरह समस्या का निस्तारण दिखाकर बीडीओ को रिपोर्ट भेज दी। बीडीओ भी एक कदम आगे निकले। उन्होंने अपने स्तर से जांच कराए बिना जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी र्हुई तो दोबारा शिकायत की। 

दलित बस्ती में जलनिकासी के लिए न नाला बनाया गया है और न ही खड़ंजा लगाया गया है। सड़क पर कीचड़ भरा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। - यतेंद्र कुमार, ग्रामीण

जलभराव के कारण बच्चों को रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। कोई अधिकारी समाधान नहीं कर रहा है। शिकायत के बाद नाली बनाने की बात कहकर अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट दी, लेकिन यहां निकासी के लिए कुछ नहीं किया गया है। - बृजेश, ग्रामीण

यह पूरा मामला पहले का है। इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की संस्तुति की करेंगे। - अक्षय बालियान, बीडीओ खेकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed