{"_id":"6245ea0ef29a545d7f73c3ee","slug":"neither-hobby-nor-compulsion-it-is-necessary-to-wear-a-helmet-baraut-news-mrt582518035","type":"story","status":"publish","title_hn":"ना शौक ना मजबूरी, हेलमेट पहनना है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ना शौक ना मजबूरी, हेलमेट पहनना है जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर बृहस्पतिवार को दयानंद बाल विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में स्वयं-सेविकाओ ने विद्यालय परिसर की सफाई की। इसके बाद रैली निकाल कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। स्वयं सेविकाओं ने ‘न शौक ना मजबूरी, हेलमेट पहनना है जरूरी’, ‘मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं हैं सस्ती’, ‘सड़क सुरक्षा की यही पुकार, बिना हेलमेट सब बेकार’ आदि नारों से लोगों को जागरूक किया। साथ ही सड़क सुरक्षा विषय पर पोस्टर बनाए और निबंध भी लिखा। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर नेहा, रिया, कोमल, मुस्कान , सोनिया, श्रेया, पूजा शामिल रहीं।
टीकाकरण के प्रति जागरूक किया
बागपत। सर्वोदय हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को मेहनवा गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। कहना था कि कोरोनारोधी टीकाकरण कराने में शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर पर ग्राम प्रधान चौधरी आला सिंह, नेहा पांडेय, प्रियंका शर्मा, विश्वास शर्मा, निधि शर्मा मौजूद रहीं।