{"_id":"5ffc9f5c8ebc3e30b7778671","slug":"negotiations-with-adm-asp-inconclusive-mahapanchayat-on-13-baghpat-news-mrt519978535","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम-एएसपी से वार्ता बेनतीजा, 13 को महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम-एएसपी से वार्ता बेनतीजा, 13 को महापंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नये तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। एडीएम और एएसपी से किसानों की बातचीत बेनतीजा रहा। किसानों ने धरने से उठने से इंकार कर दिया। किसानों ने एलान किया कि 13 जनवरी को महापंचायत होगी। किसानों ने कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत में किसानों का धरना सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा और एसडीएम दुर्गेश मिश्रा किसानों के बीच पहुंचे और धरनास्थल से उठने को कहा। अधिकारियों ने कहा किसान यूपी गेट या सिंघु बॉर्डर चले जाएं। अधिकारियों ने थांबेदार ब्रजपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह, विक्रम आर्य एवं अन्य लोगों से ढाई घंटे तक वार्ता की, जो विफल रही। इसके बाद अधिकारी चले गए। इसके बाद जनसभा दरियाव सिंह बड़ौली की अध्यक्षता और विक्रम आर्य के संचालन में शुरू हुई।
थांबेदार ब्रजपाल सिंह ने कहा कि किसान अपना हक लेकर रहेंगें। अब किसान पीछे हटने वाला नहीं है। आचार्य बलजोर सिंह आर्य, पूर्व विधायक अजय कुमार, युवा रालोद नेता प्रमेंद्र तोमर ने भी सरकार पर किसान विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। यह किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार, थांबेदार ब्रजपाल सिंह, आचार्य बलजोर सिंह, जयवीर सिंह एडवोकेट, सागर तोमर एडवोकेट, सभासद आशुतोष, सुबोध सिंह, विक्रम आर्य, मास्टर वीरेंद्र, विपिन ढिकाना, संजीव तोमर, गौरव बड़ौत, वीरेंद्र सिंह, शरद तोमर, बॉबी, दरियाव सिंह, सुभाष तोमर, रविंद्र, संजय चौधरी बिजरौल, दीपक तोमर बड़ौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
नौजवान भारत के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में निकाली रैली
बड़ौत। धरने के दौरान नौजवान भारत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दूसरे दिन भी कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर व पैदल मार्च रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ता जय जवान जय किसान के नारे लगाते चले
रमाला गांव ने धरनास्थल पर मौजूद लोगों को बांटे मावा के लड्डू
बड़ौत। धरने पर रमाला गांव की तरफ से सोमवार को मावा के लड्डू किसानों को बांटे गए।
इनसेट
पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले को किसानों ने खदेड़ा
बड़ौत। धरना स्थल पर आयोजित सभा में छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक वक्ता ने संबोधन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की दी। मामला बिगड़ता देखकर सभा का संचालन कर रहे विक्रम आर्य और आचार्य बलजोर सिंह ने उससे माइक छीन लिया। इसके बाद वहां मौजूद किसानों ने उसे वहां से खदेड़ दिया। पुलिस पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की तलाश करे रही है।