{"_id":"67124d0152be143c15019f8c","slug":"negligence-being-shown-in-vaccination-revealed-during-inspection-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120236-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टीकाकरण में बरती जा रही लापरवाही, निरीक्षण में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टीकाकरण में बरती जा रही लापरवाही, निरीक्षण में हुआ खुलासा
Sat, 19 Oct 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बच्चों के नियमित टीकाकरण में लापरवाही बरती जा रही है। सीएचसी अधीक्षक एएनएम को पूरी वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में एएनएम की डायरी अधूरी मिली है और बच्चों को दिए जाने वाले सीरप और एनाफैलेक्सिस किट भी नहीं मिली। जिस पर सीएमएमओ ने पिलाना सीएचसी अधीक्षक और कोल्ड चेन में नियुक्त फार्मासिस्ट से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक बैठक हुई थी। इसमें डब्ल्यूएलओ के अधिकारियों की ओर से पिलाना सीएचसी के अंतर्गत लगाए गए सत्रों के निरीक्षण में टीकाकरण स्थल पर वैक्सीन की कमी मिली। इसके अलावा एएनएम को एनाफैलेक्सिस किट में एड्रीनलीन इंजेक्शन के स्थान पर नॉर एड्रीनील इंजेक्शन मिला। जिस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक और वैक्सीन वितरण करने वाले फार्मासिस्ट काे तीन दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा बड़ौत के रविदास छात्रावास, सिनौली और बड़ौली में एनाफैलेक्सिस किट, वजन नापने की मशीन के अलावा फोलिक एसिड व एमोक्सीसिनील सिरप नहीं मिला। एएनएम की डायरी भी अपूर्ण मिली। जिस पर चिकित्सा प्रभारियों ने टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने, सभी दवाइयां उपलब्ध कराने, एएनएम का रिकाॅर्ड पूर्ण कराने और शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- टीकाकरण सत्र का निरीक्षण न करने और एएनएम को पूरी वैक्सीन उपलब्ध न कराने पर पिलाना सीएचसी अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा सभी सीएचसी अधीक्षकों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए टीकाकरण सत्र का निरीक्षण और एएनएम को दवा व उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। - डॉ. तीरथलाल, सीएमओ