Baghpat: पुलिस से भिड़े नेशनल कबड्डी खिलाड़ी समेत दो युवक, पुलिस पर फायरिंग कर भागे, फिर दबोचे गए
Baghpat News : पुलिस युवकों का पीछा करते हुए पहुंची तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी। इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय में कस्बे के बुढ़सैनी चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका तो वह भाग गए। पुलिस उनका पीछा करते हुए पहुंची तो वे पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे और तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है।
बुढ़सैनी चौराहे के पास फैंटम पर तैनात पुलिस कर्मियों को देखकर भागे बाइक सवार युवक एक दुकान में घुसकर सिगरेट पीने लगा। पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचने का प्रयास किया तो वह सिपाही से भिड़ गया। जिससे दुकान में रखा सामान भी बिखर गया। सिपाही रविंदर भाटी ने युवक पर काबू किया तो दुकान के बाहर से आए उसके साथी ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी फायर किया और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। फायरिंग होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए।
यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया एक युवक अंकित निवासी आवास विकास कॉलोनी बड़ौत व दूसरा निशांत खेड़की गांव का रहने वाला है। इनमें निशांत कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी रह चुका है तो अंकित पर पहले ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा बरामद किया है जो कैड़वा गांव से लेकर आए थे। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, लेकिन तमंचा देने वाला गायब मिला। एएसपी ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान