फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Kabaddi player clashed with policemen in Baghpat and firing

Baghpat: पुलिस से भिड़े नेशनल कबड्डी खिलाड़ी समेत दो युवक, पुलिस पर फायरिंग कर भागे, फिर दबोचे गए

Sat, 16 Dec 2023 09:27 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Dec 2023 09:27 PM IST
सार

Baghpat News : पुलिस युवकों का पीछा करते हुए पहुंची तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी। इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया।

विज्ञापन
National Kabaddi player clashed with policemen in Baghpat and firing
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में कस्बे के बुढ़सैनी चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका तो वह भाग गए। पुलिस उनका पीछा करते हुए पहुंची तो वे पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने लगे और तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है।

विज्ञापन


बुढ़सैनी चौराहे के पास फैंटम पर तैनात पुलिस कर्मियों को देखकर भागे बाइक सवार युवक एक दुकान में घुसकर सिगरेट पीने लगा। पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचने का प्रयास किया तो वह सिपाही से भिड़ गया। जिससे दुकान में रखा सामान भी बिखर गया। सिपाही रविंदर भाटी ने युवक पर काबू किया तो दुकान के बाहर से आए उसके साथी ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी फायर किया और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। फायरिंग होने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया एक युवक अंकित निवासी आवास विकास कॉलोनी बड़ौत व दूसरा निशांत खेड़की गांव का रहने वाला है। इनमें निशांत कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी रह चुका है तो अंकित पर पहले ही कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से तमंचा बरामद किया है जो कैड़वा गांव से लेकर आए थे। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, लेकिन तमंचा देने वाला गायब मिला। एएसपी ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed