फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mvikhurd crop acres burned in the high tension line 20

मवीखुर्द में हाईटेंशन लाइन से 20 बीघा फसल जली 

Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mvikhurd crop acres burned in the high tension line 20
जला गन्ना। - फोटो : amar ujala
बागपत। मवीखुर्द गांव में सूचना देने के बाद भी विद्युत निगम के कर्मचारियों ने टूटी हुई हाईटेंशन लाइन में  विद्युत सप्लाई छोड़ दी। इससे दो किसानों की 20 बीघा गन्ने की फसल जल गई। साथ ही बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सोमवार शाम खेत में अचानक हाईटेंशन लाइन टूट गई थी। इसकी जानकारी मवीकलां गांव के लोगों ने बिजली घर पर पहुंचकर दे दी थी। ताकि बिजली की सप्लाई न की जाए। इसके बावजूद मंगलवार सुबह विद्युत लाइन में सप्लाई छोड़ दी गई, जिससे उठी चिंगारी से ईख की फसल में आग लग गई। आग की लपटे उठती देख शोर मच गया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड वहां पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान मलखान की 15 बीघा और किसान कालूराम की पांच बीघा गन्ने की फसल जल गई। आरोप है कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण फसल जली है। साथ ही बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने अफसरों से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


मेवला में शराब समेत दो युवक पकड़े
चांदीनगर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेवला निवासी पप्पू को गिरफ्तार किया। उसके पास से काफी शराब बरामद हुई। वहीं, पुलिस ने मेवला गांव में दीपक के घर पर छापामारी कर शराब पकड़ी। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि आरोपी दोनों युवक हरियाणा से शराब लाकर गांव में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed