फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muslims in the name of Hindus in the Aadhar card

हिंदुओं के नाम आधार कार्ड में कर दिए मुस्लिम

Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Muslims in the name of Hindus in the Aadhar card
बागपत के नंगला अहमदनगर गांव में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी। - फोटो : BAGHPAT
नंगला अहमदनगर गांव में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

लोन में 20 हजार रुपये दिलाने का लालच देकर कागज लेकर नाम बदलवाने का आरोप लगाया
खेकड़ा पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी, लापता मिले सभी आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। नंगला अहमदनगर गांव में कुछ लोगों को रुपयों का लालच देकर जरूरी कागजात व शपथ पत्र लिए गए। उनके आधार कार्ड में हिंदू की जगह मुस्लिम नाम बदल दिए। इसका खुलासा श्रम कार्ड गांव पहुंचने पर हुआ। इस पर शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर थाने में तहरीर दी। वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन ने जांच के निर्देश दिए हैं।
हिंदू जागरण मंच के साथ ही आरएसएस के कार्यकर्ता शनिवार को खेकड़ा थाना क्षेत्र के नंगला अहमदनगर गांव पहुंचे। हिंदू जागरण मंच की प्रियंका आर्य ने बताया कि गांव से दलित समाज के कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की जानकारी मिली थी। जांच में 15 लोगों के आधार कार्ड में उनके नाम बदलाव दिए हैं। आरोप लगाया कि गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने रुपये का लालच देकर आधार कार्ड की फोटो कॉपी समेत अन्य कई कागज व शपथ पत्र लिए। उनके आधार कार्ड में मुस्लिम नाम करा दिए। इसका खुलासा तब हुआ, जब ई श्रम योजनांतर्गत रजिस्ट्रेशन हुआ और श्रम कार्ड गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान अधिवक्ता रवींद्र ने बताया कि उनके पास कुछ लोग आए थे। उन्होंने मेरठ की किसी संस्था से लोगों को रुपये दिलाने के नाम पर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराए थे। लोगों को रुपये तो नहीं मिले परंतु उनके आधार कार्ड में नाम बदलवा दिए। इस मामले में मंच के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने गांव में दबिश डाली। जिन पर आरोप है वह गांव से गायब मिले। गांव में जाने वालों में आरएसएस से राकेश आर्य, हिंदू जागरण मंच से प्रियंका आर्य, अंकित त्यागी आदि रहे। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मनोज का नाम रिहान, विमलेेश का कौशर
गांव में जिनके नाम बदले गए हैं, उनमें विमलेश का नाम कौशर, मनोज का रिहान, मिल्लू का रहीस, ज्योति का शब्बो, प्रकाशी का समा, मोनिका का रिहाना, मंजू का शकीला नाम किया गया है। इस तरह से नाम बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत किया
अमीनगर सराय। एआईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज मुकरम ने कस्बे के इरशाद अल्वी को बागपत विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed