{"_id":"5daca37a8ebc3e93b532d804","slug":"murder-in-basi-village-kahkra-news-mrt449613477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसी स्थित तालाब मे तैरता मिला युवक का शव।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसी स्थित तालाब मे तैरता मिला युवक का शव।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसी गांव में किशोर की हत्या कर तालाब में फेंका
खेकड़ा। खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में 16 साल के किशोर की हत्या कर दी गई। शव को घसीटकर तालाब में फेंक दिया। रविवार को खेलते बच्चों की निगाह उस पर पड़ी, तो पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शरीर पर पीटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बसी गांव के जनता इंटर कालेज परिसर में बने तालाब के पास रविवार दोपहर बच्चे खेल रहे थे। तभी उनका ध्यान तालाब में पड़े शव की तरफ गया। बच्चे डर गए और दौड़कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी आ गई। मौके पर मौजूद परिजनों ने शिनाख्त गांव बसी निवासी राहुल पुत्र बिल्लू के रूप में की। कालेज परिसर में ही खून के निशान मिले। राहुल के गले, छाती और चेहरे पर चोट के निशान थे। मारने के बाद शव को खींचकर तालाब में डाला गया था। मौके पर घसीटने के निशान मिले। पिता बिल्लू ने बताया कि गांव में बीती रात माता का जगराता था। रात 12 बजे तक राहुल वहीं पर था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। पिता बिल्लू ने खेकड़ा कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना था कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हत्यारों का पता लगाया जाएगा।