फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder in Baghpat: Father of jailed accused murdered in public by firing bullets

Murder in Baghpat: जेल में बंद आरोपी के पिता की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

Sun, 29 Oct 2023 04:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

बागपत जनपद के हिलवाड़ी में खेत से लौट रहे किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का बेटा जेल में बंद है। वहीं हत्या के बाद परिजनों ने शव रखकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
Murder in Baghpat: Father of jailed accused murdered in public by firing bullets
किसान की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में हिलवाड़ी गांव में रविवार की दोपहर हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी के पिता की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव को नहीं उठाने दिया। हालांकि बाद में मौके पर पहुंचे को के आश्वासन पर शव को उठने दिया गया।
विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव में कृष्णपाल उर्फ काला(54) पुत्र श्रीचंद बाइक पर खेत से घर लौट रहा था। गांव में वह घर के पास पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने घात लगाकर कृष्णपाल को गोलियों से भून दिया।जिसके बाद वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो कृष्णपाल लहूलुहान जमीन पर पड़ा था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए परिजनों ने शव को नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाद में सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि कृष्णपाल की गोली मारकर हत्या की गई है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। 

दुल्हैंडी के दिन मृतक के बेटे ने की थी गांव के युवक की हत्या
मृतक कृष्णपाल के बेटे दीपक ने इसी साल दुल्हैडी पर गांव के ही विक्की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। फिलहाल वह जेल में बंद है।बताया जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर कृष्णपाल की भी गोली मारकर हत्या की गई है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही हत्या की सही जानकारी मिल सकेगी। उधर कृष्णपाल की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed