{"_id":"5dc2ef728ebc3e5b314cdfb3","slug":"murder-aligation-baghpat-news-mrt4522282113","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत के मामले में नया मोड, अब हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत के मामले में नया मोड, अब हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़, अब हत्या का आरोप
बागपत। कानोली गांव के जंगल में तीन दिन पहले फांसी पर लटके मिले छात्रा के शव के मामले में परिजनों ने एएसपी से मुलाकात की। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा का शव चार नवंबर को कानोली गांव में पीर के पास पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि नंगला जाफराबाद गांव के एक युवक ने दुष्कर्म के बाद हत्या की। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई और मौत का कारण हैंगिंग आया। इस मामले में कार्रवाई की मांग को मृतक छात्रा के परिजन बुधवार को एएसपी अनिल कुमार से मिले। उनका कहना था कि छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अभी तक आरोपी युवक से भी पूछताछ नहीं की। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए। चेतावनी दी कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित पक्ष को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।