Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mughal in Mughalpura, car vandalised

Baghpat News: मोहल्ला मुगलपुरा में पथराव, गाड़ी तोड़ी

Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mughal in Mughalpura, car vandalised
पथराव के दौरान घायल हुआ युवक मन्नान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में रुपयों के लेनदेन के विवाद में मन्नान के साथ मारपीट कर दी गई। देर शाम कोतवाली से शिकायत वापस नहीं लेने पर दोबारा झगड़ा हो गया। इसमें पथराव में मन्नान और आस मोहम्मद घायल हो गए। पथराव में एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।
मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शहजाद ने बताया कि उसका भाई मन्नान कपड़े की फेरी लगाता है। उसके साथ कपड़े बेचने वाले पड़ोस के युवक ने 70 हजार रुपये उधार ले लिए थे। रुपयों का तकादा करने पर शुक्रवार दोपहर मन्नान की पिटाई कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शुक्रवार देर शाम कोतवाली से शिकायत वापस नहीं लेने पर मन्नान को दोबारा पीटने लगे। परिवार के लोग वहां बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। इसमें मन्नान और आस मोहम्मद का सीएचसी में उपचार कराया। जहां से मन्नान को मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि हमलावर रईस, छोटे समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पथराव के दौरान घायल हुआ युवक मन्नान

पथराव के दौरान घायल हुआ युवक मन्नान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed