फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP inspected NHFDC center

सांसद के किया एनएचएफडीसी केंद्र का निरीक्षण

Fri, 22 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
MP inspected NHFDC center
अमीनगर सराय के लुहारा गांव में युवक को सम्मानित करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
दिव्यागों को प्रमाण पत्र व गुल्लक भेंट की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को लुहारा गांव के एनएचएफडीसी केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दिव्यांगों को प्रमाण पत्र व गुल्लक भेंट की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बागपत का पूर्ण विकास करना है।

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने दिव्यांगों से उनकी शिक्षा और मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी ली। सिलाई केंद्र के प्रशिक्षक शादाब अली व कंप्यूटर प्रशिक्षक मयंक सक्सेना ने बताया कि केंद्र पर ने 50 दिव्यांगों को सिलाई व 75 दिव्यांगों को कंप्यूटर सिखाया जा चुका है। सांसद सत्यपाल सिंह ने दिव्यांग रुकैइया, राहुल शर्मा, किशोर, सविता, शहनाज, पंकज कुमार व आकिल को प्रमाण पत्र व गुल्लक भेंट की। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में बागपत यूपी में 56वें स्थान पर था और अब पहले स्थान पर है। बागपत को विकसित बागपत बनाना ही उनकी पहली प्राथमिकता हे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से बहरे दिव्यांग का समाज कल्याण विभाग में नामांकन कराने का आह्वान किया। कहा कि बहरे दिव्यांगों को पांच लाख रुपये की मशीन लगाई जाएगी। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, होशियार सिंह, सतबीर प्रधान, विकाश उर्फ कल्ली प्रधान, प्रमोद राणा, ताराचंद गुप्ता, दिनेश जैन, अमित, जगबीर, रणबीर कैडवा, जयबीर, प्रमोद, कालूराम, विशेष कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व कस्बा अमीनगर सराय में भाजपा नेता श्यामसुंदर गर्ग के आवास कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में अपनी जड़ों को मजबूत करने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में पवन गोयल, बिट्टू मंगल, हरिहर शर्मा, संजय गर्ग, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed