{"_id":"580298754f1c1b762b290aef","slug":"mp-27-in-the-collectorate-baghpat-been-meeting-police-and-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के सांसद 27 को कलक्ट्रेट में पुलिस और पब्लिक मीटिंग करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के सांसद 27 को कलक्ट्रेट में पुलिस और पब्लिक मीटिंग करेंगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 16 Oct 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। सांसद और भाजपा नेता डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा जनपद में अपराध बेकाबू हैं। बागपत पुलिस सत्ता के दबाव में है। सांसद 27 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में पुलिस और पब्लिक मीटिंग करेंगे। सांसद ने कहा मीटिंग में पुलिस अधिकारियों को पीड़ित जनता के सवालों का जवाब देना होगा।
शनिवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा यूपी में कोई कानून व्यवस्था नहीं है। पुलिस के अफसर सत्ता के दबाव में है। यही कारण है कि अपराधी खुले घूम रहे हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। तबादलों का खेल चल रहा है।
मेरठ जोन के आईजी से लेकर स्थानीय पुलिस अफसरों तक से मिलकर वह क्राइम कंट्रोल के तौर तरीके बता चुके हैं, लेकिन क्रियान्वयन नहीं किया। उन्होंने बताया 27 अक्तूबर को फरियादियों और पुलिस अफसरों की मीटिंग कराई जाएगी, वह इसमें खुद मौजूद होंगे। आम आदमी जवाब चाहता है। अपराधी कैसे बेकाबू घूम रहे हैं, आखिर पुलिस कर क्या रही है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जिला प्रभारी नंद किशोर गुर्जर, अजय चौहान, डॉ पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस से डरते हैं सिर्फ गरीब
बागपत। सांसद ने कहा अब पुलिस से सिर्फ गरीब आदमी डरते हैं। बदमाश तो अब पुलिस को ही मार गिराने लगे हैं। कानून व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
यूनिफार्म उतारकर फेंक दें
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा ऐसे पुलिस वाले जो अपनी ड्यूटी को सही तरीके से अंजाम नहीं दे सकते। अपराध पर कंट्रोल नहीं कर सकते और बगैर दबाव के कार्य नहीं कर सकते, उन्हें वर्दी पहनने का कोई हक नहीं है। उन्हें अपनी यूनिफार्म उतारकर फेंक देनी चाहिए।
कानून व्यवस्था होगी मुद्दा
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कहा विधानसभा चुनाव में बागपत का सबसे बड़ा मुद्दा कानून व्यवस्था और गन्ने भुगतान होगा, यदि लोग सुरक्षित नहीं है तो अन्य चीजें तो पीछे रह जाती है।
आठ नवंबर को आएगी परिवर्तन यात्रा
बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया आठ नवंबर को बागपत में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी। जगह-जगह लोगों से मुलाकात होगी और उनकी समस्याएं जानेंगी। इसके अलावा छह नवंबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बड़ौत आ सकते हैं, लेकिन अभी उनका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है।