फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Movement warning for not withdrawing fake cases

बागी तेवर : रालोद की प्रशासन को चेतावनी, वापस नहीं हुए फर्जी मुकदमे तो करेंगे आंदोलन

Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Movement warning for not withdrawing fake cases
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala

बागपत के बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें फर्जी मुकदमे वापस न लेने पर नाराजगी जताई। बैठक में रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्यों व उनके परिजनों पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। बैठक में सर्वसम्मति से दस जुलाई को बागपत जिले से हजारों किसान व रालोद कार्यकर्ता गाजीपुर व सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने में शामिल होने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता के पति जयकिशोर, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों व युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर प्रमेंद्र तोमर का स्वागत किया। बैठक में पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक ने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्यों व उनके परिजनों पर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिया जाएं।
विज्ञापन


29 जून को ममता जयकिशोर बनकर अध्यक्ष पद का पर्चा वापस लेने आई तीन महिलाओं व एक पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण में जल्द ही रालोद की एक कमेटी अधिकारियों से कार्रवाई के लिए मिलेगी। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी व पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार ने बूथ से जिला स्तर तक संगठन में पदाधिकारी सदस्य नियुक्त करके संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान जिले के युवा जिलाध्यक्ष, छात्र सभा, ब्लॉक अध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे गए। उन्हें दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित किया जाएगा।

कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, अरुण तोमर बॉबी ने बताया कि नौ जुलाई को सहारनपुर व शामली से आ रहे किसानों का जिमाना टोल प्लाजा पर स्वागत किया जाएगा। उनकी रात में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। दस जुलाई को उनके साथ बागपत जनपद के भी हजारों किसान सिंघु बॉर्डर व गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे।


बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, संजीव मान, राजू तोमर सिरसली, नवाब अहमद हमीद, अश्वनी, रामकुमार चेयरमैन, सुरेश राणा, मनोज, मोहित मुखिया, सुरेश मलिक, तेजपाल धनौरा, रमेश त्यागी, विकास, प्रदीप, हरेंद्र, विकास, आनंद छिल्लर, बबली तोमर, निशांत, नितिन, बॉबी बावली, डॉ. योगेश जिंदल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed