फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother enters and beaten up daughter in Ghitora

घिटोरा में घर में घुसकर मां बेटी को पीटा

Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother enters and beaten up daughter in Ghitora
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के गांव घिटोरा में हमलावरों ने घर में घुसकर मां बेटी को लाठी डंडों से हमला कर घायल किया। इस दौरान हमलावर उनकी एक भैंस को भी खोलकर ले गए। पीड़ितों ने कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घिटोरा में एक सफेदपोश के दो पुत्रों ने चार दिन पहले गांव के ही व्यक्ति सुभाष के घर में घुसकर सुभाष, उसकी पत्नी मुकेश और बेटी काजल को लाठी डंडों से हमलाकर घायल किया । हमले में सुभाष गंभीर घायल हुआ। उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने खेकड़ा कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने कहा पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि में भी हमलावर सुभाष के घर में घुसे और घर में मौजूद उनकी पत्नी मुकेश, बेटी काजल और मनीषा को लाठी डंडों से हमला कर घायल किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मां बेटियों का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित ने हमलावरों पर उनकी कीमती भैंस भी खोलकर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कहा घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed