{"_id":"5ede7ece8ebc3e902c20981e","slug":"morari-bapu-baghpat-news-mrt4855076186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरारी बापू पर श्रीकृष्ण के चरित्र का हनन करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरारी बापू पर श्रीकृष्ण के चरित्र का हनन करने का आरोप
विज्ञापन

बागपत। अखिल भारतीय यादव महासभा के सदस्य सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। इसमें मोरारी बापू पर श्रीकृष्ण व बलराम के ऊपर धर्मविरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की।
उन्होंने कहा राम कथा वाचक मोरारी बापू ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के चरित्र का हनन करने का प्रयास किया है। टीवी पर दिखाए बयान में उन्होंने बलराम जी पर अभद्र टिप्पणी की। भगवान श्रीकृष्ण को धर्म स्थापना में असफल तक कह दिया। उन्होंने अपने बयान से देश विदेश में रहने वाले भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भगवान के विषय में ऐसा बयान निंदनीय है और वह जातिवाद और पक्षपात से ग्रसित हैं। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में मोरारी बापू पर कार्रवाई कर उनकी गिरफ्तारी तथा उनके द्वारा दिए गए हिंदु समाज से मांगी मांगने की मांग की। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव, बाबूराम यादव मौजूद रहे।
मोरारी बापू के खिलाफ तहरीर दी
बालैनी। यदुकुल एवं सर्व समाज बाखरपुर बालैनी के लोगों ने सोमवार को मोरारी बापू द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने पर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा मोरारी बापू ने भगवान श्री कृष्ण पर टिप्पणी कर भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले हिंदु समाज को आहत किया है। उन्होंने पुलिस से मोरारी बापू के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर बिन्नु यादव, विक्की, अमित, संदीप, अंकित, मोहित, मोनू यादव मौजूद रहे।