{"_id":"60edc5fb8ebc3ecca45dbd1b","slug":"monsoon-knocked-relief-from-scorching-heat-baghpat-news-mrt5472155197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून ने दी दस्तक, भीषण गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून ने दी दस्तक, भीषण गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई जगह जलभराव व कीचड़ से लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान, अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/ बड़ौत/ खेकड़ा। लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी। बागपत में सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे जहां लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली है, वहीं मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। बदरा करीब तीन घंटे तक बरसे। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी। उधर, बारिश से कई जगह जलभराव और कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी और लोगों का बुरा हाल था। हालत ये हो गई थी कि लोगों का घर से बाहर निकला भी मुश्किल हो रहा था। मंगलवार को मानसून की दस्तक और ठंडी हवा की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई। लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। बच्चों ने बारिश में जमकर मस्ती की। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी। उधर, बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। इसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की इंद्रा कॉलोनी, कोर्ट रोड, माता कॉलोनी, चमरावल रोड, हाईवे स्थित सिसाना गांव में जलभराव हो गया।
बड़ौत में गांधी रोड, नेहरू रोड, भगवान महावीर मार्ग, कोताना रोड, तहसील गेट, बिनौली रोड, किताबों वाली गली सहित दुकानों में पानी भर जाने से लोगों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि नगर में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते हल्की बारिश में ही जल भराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा बावली, मलकपुर, हिलवाड़ी आदि सहित कई गांवों में भी जल भराव की समस्या से लोग आजिज दिखाई दिए। उधर, खेकड़ा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
किसानों के चेहरे खिले
दोघट। बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है। सिंचाई के लिए पानी की कमी से किसान जूझ रहे थे। खेत में खड़ी चारे की फसल भी सूख रही थी। अब धान की रोपाई में भी तेजी आएगी। किसानों के खेतों में खड़ी ज्वार, बाजरा, गन्ना आदि की फसलों को इस बारिश से बड़ा लाभ मिलेगा। हालांकि किसानों का कहना है कि अभी और बारिश की आवश्यकता है। खेकड़ा के किसान भी इस बारिश को खेतों में खड़ी धान, गन्ने, चारे की फसलों के लिए जीवनदान बता रहे है।
ऊर्जा निगम कार्यालय में भरा पानी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ बागपत मार्ग पर रेलवे फाटक से आगे विद्युत निगम के कार्यालय में पानी भरने से कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी हुई है। उपभोक्ताओं को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानदार महेश देवेंद्र संजय विक्की सोनू निर्दोष राजू आदि ने बताया कि आगे सड़क निर्माण कंपनी ने पानी निकासी के लिए नाला बंद किया हुआ है। इस कारण पानी निकासी नहीं होती, पानी यहीं पर भरा रहता है।