फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Money will rain on the market on Akshaya Tritiya and Eid

Baghpat News: अक्षय तृतीया और ईद पर बाजार पर होगी धनवर्षा

Sat, 22 Apr 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 22 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Money will rain on the market on Akshaya Tritiya and Eid
बड़ौत। अक्षय तृतीया और ईद को लेकर शुक्रवार शाम से ही बाजार गुलजार हो गया। इस बार व्यापारियों को चार करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस बार अक्षय तृतीया और ईद शनिवार को हैं। अक्षय तृतीया पर जहां आभूषणों की खरीदारी शुभ होती है। वहीं, ईद पर लोग एक माह रमजान के बाद कमाई का एक हिस्सा जकात (दान) करते हैं। इसके चलते अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर ही लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, सिक्के, कपड़े आदि खरीदने में जुट गए।
वहीं, ईद पर कपड़ों से लेकर खाद्य सामग्री और जूते-चप्पलों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के अनुसार इस बार चार करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए व्यापारी व दुकानदार तैयारियों में जुट गए।
विज्ञापन


हीरे के आभूषण भी खरीदना पसंद कर रहे लोग
जनपद में तकरीबन 170 सराफा की दुकानें हैं। बड़ौत के सराफ प्रभात जैन ने बताया कि ग्राहक इस बार सोने-चांदी के साथ हीरे के आभूषण भी पसंद कर रहे हैं। शादियों के लिए राजकोट, कलकत्ता, मुंबई की बनी ज्वेलरी उपलब्ध है। सराफ सौरभ जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है, क्योंकि ईद व अक्षय तृतीय पर शादियां के मुहूर्त होने से लोग घरों से खरीददारी के लिए बाजारों में निकल रहे है। इसलिए जनपद में दो करोड़ से ज्यादा सोने का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेवा और चॉकलेट के अलावा सिवईं की हो रही खरीद

व्यापारी अंकुर जैन ने बताया कि ईद के मौके सिवईं, मेवा, शर्बत, फालूदा, सत्तु ज्यादा बिक रहा है। इसके साथ ही लोग उपहार में देने के लिए मेवा और चॉकलेट की बास्केट खरीद रहे हैं। अक्षय तृतीया पर अन्न दान का महत्व है। इसके चलते लोग जौ, चावल खरीद रहे हैं। ईद को लेकर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।



कपड़े भी खूब खरीदे

कपड़ा व्यापारी अनुज जैन ने बताया कि अक्षय तृतीय व ईद को लेकर लोग बच्चों के लिए खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं। नगर में कपड़ों का लगभग 90 लाख से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। ईद पर मुस्लिम महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की है।




खूब खरीदे जाएंगे मोबाइल और बिजली उपकरण

मोबाइल विक्रेता मुदित जैन ने बताया कि जनपद में तकरीबन 350 से अधिक मोबाइल की दुकानें हैं। ईद व अक्षय तृतीय पर शादियों के सीजन को देखते हुए मोबाइल की खूब ब्रिकी हो रही है। इस पर डेढ़ करोड़ के मोबाइल ब्रिकी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed