{"_id":"6362aefc23ad4f4fa2432a25","slug":"molesting-a-woman-by-entering-the-house-baghpat-news-mrt611927744","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पति जेल में बंद, घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पति जेल में बंद, घर में घुसकर पत्नी से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार
Thu, 03 Nov 2022 05:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:06 PM IST
सार
बागपत: पति जेल में बंद है। वहीं आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बागपत पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में बालैनी क्षेत्र के एक गांव में तीन दोस्तों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति जेल में बंद है और अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर गांव के ही तीन युवक उसके घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर तीनों युवक धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
विज्ञापन
उधर, पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान