फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mohit Tikri arrested, police recovered car

मोहित टीकरी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की कार

Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mohit Tikri arrested, police recovered car
छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना समेत पांच लोगों पर हमले के आरोपी मोहित टीकरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बड़ौत के छपरौली चुंगी से टीकरी निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। कूड़ी गांव में हमले में परमवीर तुगाना समेत पांच घायल हुए थे। इनमें परमवीर तुगाना की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। विवेचना में मोहित टीकरी का नाम भी सामने आया था। पुलिस टीम ने हमले में प्रयुक्त की गई कार सहित मोहित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आरोपी हलालपुर निवासी सचिन उर्फ मोनू पुत्र नरेश खोखर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सुनील राठी का नाम आया था सामने
बागपत। पुलिस ने जांच में खुलासा किया था कि कुख्यात सुनील राठी ने पूरे प्रकरण की साजिश रची थी। सुनील राठी के कहने पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
बागपत। 22 जून की शाम साढ़े सात बजे कूड़ी गांव में परमवीर तुगाना पर कार सवार हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की थी, जब वह एक चबूतरे पर बैठा हुआ था। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हो गए थे। उपचार के दौरान परमवीर की मौत हो गई थी। परमवीर तुगाना के भाई सुरेंद्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ने हलालपुर निवासी सचिन, रोबिन पुत्र नरेश और नरेश पुत्र चंदगी, करनावल निवासी लीलू पुत्र चतरपाल, चतरपाल पुत्र इकबाल, कूड़ी निवासी परवेंद्र पुत्र सुरेश समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना में मोहित का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed