फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Modi house won the title of champion of champions

Baghpat News: मोदी हाउस ने जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब

Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Modi house won the title of champion of champions
खेकड़ा। विद्याभवन पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव में मोदी हाउस ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन

शनिवार को खेल महोत्सव का समापन हो गया। इसमें प्रतिभागी मोदी हाउस ने फुटबाल, वॉलीबाल और हैंडबाल के फाइनल मैच जीते। भाला फेंक में सोनू प्रथम, संदीप द्वितीय और अशोक तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो में इंदिरा हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, सरोजिनी हाउस तीसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाल में मोदी प्रथम, नेहरू द्वितीय, टैगोर हाउस तीसरे स्थान पर रहे।
हैंडबाल में भी मोदी प्रथम, लता द्वितीय, नेहरू हाउस तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन के युगल मैच में मोनिका और सपना की जोड़ी प्रथम, ममता व दीपिका की जोड़ी द्वितीय तथा सीमा यादव व आरती की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में दीपक जैन प्रथम, महेश यादव द्वितीय, अक्षत तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर की बाधा दौड़ में सूरज नाहल प्रथम, बंटी गुप्ता द्वितीय, सुशील धामा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

छोटे बच्चों की चाकलेट रेस में रूबी प्रथम, डिंपल द्वितीय, तान्या तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में सरोजिनी हाउस प्रथम, लता हाउस द्वितीय और इंदिरा हाउस तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या अनीता शर्मा ने सभी विजेताओं सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed