फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLAs of Baraut and Chhaprauli raised regional problems in the assembly

बड़ौत व छपरौली के विधायक ने विधान सभा में उठाईं क्षेत्रीय समस्याएं

Wed, 18 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
MLAs of Baraut and Chhaprauli raised regional problems in the assembly
फोटो संख्या 6
विज्ञापन

बड़ौत । लखनऊ में चल रहे विधान सभा सत्र में बड़ौत और छपरौली विधायक ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में उठाया।
छपरौली के विधायक ने छपरौली यमुना पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में देरी पर सवाल पूछा। विधानसभा क्षेत्र छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह ने विधानसभा सत्र में क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से प्रश्न पूछा कि जनपद बागपत के कस्बा छपरौली को समालखा (हरियाणा) से जोड़ने हेतु यमुना नदी पर सेंट्रल रोड्स फंड की लगभग 87.08 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है, पुल का निर्माण कार्य मार्च 2020 से बंद है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पुल का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने हेतु कार्यवाही की जा रही है।

उधर, बड़ौत के विधायक केपी मलिक ने नगरीय विकास मंत्री से प्रश्न पूछा कि विधान सभा क्षेत्र बड़ौत में जल निगम द्वारा स्थापित कितने एवं कहां-कहां हैँडपंप वर्तमान में खराब हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि नगर क्षेत्र बड़ौत में 570 हैंडपंप स्थापित हैं, इनमें से 158 हैंडपंप खराब हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह के भीतर कार्य करा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सड़कों, बिजली, गन्ना से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed