फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLA raging

किसानों से उगाही पर भड़के विधायक

Sat, 06 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 06 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
MLA raging
बागपत के बड़ौत में ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर किसानों से की जा रही
विज्ञापन
अवैध उगाही की शिकायत पर शुक्रवार को बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित वर्कशाप पर पहुंचे और अनियमितता, बिन नंबर ट्रांसफार्मर उठवाने, दलालों की एंट्री पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

किसानों से ट्रांसफार्मर वर्कशाप पर हो रही अवैध उगाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र के किसानों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए शुक्रवार को बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित किसानों के साथ वर्कशाप पहुंचे और  निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्कशाप के गेट पर रखे रजिस्टर में दलालों की एंट्री मिली।

ट्रांसफार्मर जमा करने, आवंटन रजिस्टर में अधिकांश ट्रांसफार्मर बिना नंबर उठवाने पर विधायक भड़क उठे। उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने फोन पर एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव और विद्युत निगम के अफसरों से इसके लिए नाराजगी जताई और व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।

एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना था कि स्टोर कीपर के खिलाफ जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक्सईएन स्टोर एसपी सिंह का कहना था कि स्टोर कीपर के खिलाफ तहसीलदार राजबहादुर द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed