फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mill did not issue the date of purchase centers

मिल ने जारी नहीं किया क्रय केंद्रों का इंडेट

Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mill did not issue the date of purchase centers
भाकियू के प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल रमाला का पेराई सत्र सात नवंबर से शुरू हो गया है, लेकिन मिल ने अभी तक क्रय केंद्र का इंडेंट जारी नहीं किया है। इससे क्षेत्र के किसान गन्ने की तौल नहीं कर पा रहे है। किसानों ने कहा गन्ने की तौल न होने के कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने जल्द क्रय केंद्रों का इंडेट जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि रमाला मिल के 21 क्रय केंद्र हैं। अभी तक मिल ने किसी भी केंद्र का इंडेंट जारी नहीं किया है। क्रय केंद्रों का इंडेट जारी न होने के कारण गेहूं की फसल की बुवाई पर प्रभाव पडे़गा।
विज्ञापन

मिल के पूर्व उपसभापति रविंद्र मुखिया ने कहा मिल में मिल गेट पर गन्ने की तौल कराई जा रही है और मिल भी धीमी गति से चलाया जा रहा है। रमाला मिल की पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन है, जबकि मिल 30 हजार की क्षमता पर चलाया जा रहा है। कंडेरा निवासी डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि क्रय केंद्र देरी से चलने से गेहूं की फसल की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने क्रय केंद्रों का इंडेट जारी करने की मांग की है।

पूर्व उपसभापति रविन्द्र मुखिया

पूर्व उपसभापति रविन्द्र मुखिया- फोटो : BAGHPAT

डॉक्टर ओमप्रकाश तोमर

डॉक्टर ओमप्रकाश तोमर- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed