फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mercury reached four degrees, snow on the roofs of cars

चार डिग्री पहुंचा पारा, कारों की छतों पर जमी बर्फ

Sun, 19 Dec 2021 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached four degrees, snow on the roofs of cars
बागपत के बामनौली गांव में कार की छत पर जमी बर्फ को हटाते लोग। - फोटो : BARAUT
सर्दी का सितम शुरू
विज्ञापन

तापमान गिरने से पड़ने लगा पाला, सर्द हवा से छूटी कंपकंपी
बामनौली गांव में कारों की छत पर जमी बर्फ
ठंड में राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/ बड़ौत/ खेकड़ा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ना शुरू हो गया। न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से पाला पड़ने लगा है। बामनौली गांव में कारों की छत पर बर्फ जम गई। दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने सर्दी से बचाव के सभी जतन विफल कर दिए। लोग घरों में दुबके रहे। बाजार में भी चहल पहल कम रही।
शनिवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस था। रविवार को इसमें एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान गिरने से पाला पड़ने लगा है। बामनौली गांव में घरों के बाहर खड़ी कारों की छतों पर बर्फ की परतें जम गई। खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि रविवार को तापमान चार डिग्री पर था, तापमान गिरने के कारण पाला अधिक गिरा। उसी पाले की परत कार पर बर्फ जैसी दिखाई दे रही है। सर्दी अभी ओर बढे़गी। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण हवा बर्फीली हो गई है। सर्दी अबकी बार देर से आई है, देर तक ही रहेगी।
विज्ञापन

आलू की फसल को पाले से नुकसान
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अधिक सर्दी से आलू फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। आलू की फसल को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें या फिर सल्फर का प्रयोग करें अन्यथा हवा के दिशा के अनुसार धुएं का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिली, लेकिन हवा के सामने रही बेअसर
धूप में भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही। लोग गर्म कपड़े ओढ़ने के बाद भी ठिठुरते रहे। सड़कों के किनारे अलाव जलाकर लोग खुद को गर्म करते नजर आए। बागपत नगर में सिसाना रोड, होलिका चौक, ईदगाह, बड़ा बाजार में लोगों ने अलाव जलाए। नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से निकले। बाजारों में कम चहल पहल रही। धूप खिलने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ी, लेकिन शाम होते-होते लोगों की भीड़ कम होनी शुरू हो गई। शाम ढलते ही गांधी बाजार, बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, पांडव रोड बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई।
ऐसे गिर रहा पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
19 दिसंबर 18 4
18 दिसंबर 18 6
17 दिसंबर 18 6
16 दिसंबर 19 8
15 दिसंबर 21 8
14 दिसंबर 21 8
13 दिसंबर 21 8
12 दिसंबर 21 8
11 दिसंबर 22 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed