फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Members did not come, board meeting had to be cancelled

Baghpat News: नहीं आए सदस्य, बोर्ड बैठक करनी पड़ी निरस्त

Sat, 08 Mar 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 08 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Members did not come, board meeting had to be cancelled
बागपत। जिला पंचायत में शुक्रवार को काफी कम सदस्य पहुंचे, जिससे बोर्ड बैठक निरस्त करनी पड़ी। वहां कई ऐसे भी सदस्य रहे, जिन्होंने विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बैठक के रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए। अब अगली बैठक के लिए पांच अप्रैल की तिथि तय की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को बैठक होनी थी और इसके लिए सभी सदस्यों को एजेंडा भेजा गया था। बैठक में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगनी थी तो नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर भी मुहर लगाई जानी थी। वहीं संपत्ति कर निर्धारण से लेकर जिला पंचायत की जमीन पर कॉम्पलेक्स बनाने के प्रस्ताव भी रखे जाते। हालांकि बैठक को लेकर पहले ही संशय जताया जा रहा था, क्योंकि कई सदस्य विकास कार्य नहीं होने के कारण नाराज चल रहे थे और वह बैठक में शामिल नहीं होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी अध्यक्ष ममता किशोर के अलावा जिला पंचायत सदस्य गीता, रविंद्र बली, डाॅ. जयकुमार, डाॅ. सुभाष गुर्जर, लक्ष्मण, सीमा, धनपाल उज्ज्वल बैठक के लिए पहुंचे थे। मगर, जिला पंचायत में बीस सदस्य है और बजट बैठक में 14 सदस्य होने जरूरी थी। इस तरह सदस्य कम रहने के कारण बैठक को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने बताया कि शाईदा के घर बीमारी, जैतून, महबूब अल्वी, बसंत तोमर, प्रमेंद्र किसी निजी कार्य के कारण बैठक में नहीं आ सके। अब बैठक को पांच अप्रैल को कराया जाएगा और इसके लिए एजेंडा जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed