फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meghnad in Ramlila, Kumbhakarna slaughter showed strong performances in the staging of artists

रामलीला में मेघनाद, कुंभकर्ण वध के मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय का परिचय दिया

Tue, 11 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 11 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Meghnad in Ramlila, Kumbhakarna slaughter showed strong performances in the staging of artists
खैला गांव में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बागपत। रामलीला के मंच पर कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय का परिचय दिया। रामलीला में अलग-अलग स्थानों अलग अलग लीला का मंचन हुआ। दर्शकों की हर रामलीला में भारी भीड़ रही। कहीं पर मेघनाद और अहिरावण का वध हुआ तो कहीं सुलोचना सती का मंचन हुआ।    
विज्ञापन

  
शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में श्री रघुवर रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने विभिन्न लीलाओं का मंचन किया। संजय रूहेला, सुजीत लखेरा, जोंटी, मनोज, प्रकाश, अनुज, काकू, दिनेश, पिंटू का सहयोग रहा।
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी के रेलवे मैदान में चल रही रामलीला में सुलोचना सती और नारायंतक का वध की लीला का मंचन हुआ।  अध्यक्ष प्रेमशंकर शर्मा, युनूस खान, संजय, विनोद पांचाल, संदीप पांचाल, रामकुमार, जतिन शर्मा, आशु शर्मा, अनिल कुमार, सोपल, सुभाष सक्सेना का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदीनगर के रटौल गांव में चल रही रामलीला में इंद्रजीत वध के साथ सुलोचना सती का मंचन किया। इसमें बंटी गुप्ता, ब्रजलाल गांधी, प्रवीण, सुनील, पम्मी कश्यप, महेंद्र का सहयोग रहा।

 अमीनगर सराय के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में अहिरावण और नारायंतक का वध, पाताल लोक से प्रभु का वापस आना और रावण को युद्ध की लीला दिखाई।  इस अवसर पर बबली प्रजापति, भविंद्र पाठक, सुशील शर्मा, महेश शर्मा, वरुण पाराशर, राकेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, महेश पाराशर, यगदत्त शर्मा, पप्पू लाला, संदीप बंसल, अनिल शर्मा, नीटू मित्तल, पवन सिंघल सहयोग रहा।  

खेकड़ा  नगर के बड़ा बाजार स्थित गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकर्ण, मेघनाद वध और राम-रावण युद्ध का प्रभावशाली मंचन किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन, नैनसी जैन, सपा नेता डॉ. जितेंद्र यादव, डायरेक्टर उमेश शर्मा चंद्रधर, राजा शर्मा, प्रधान पुनीत शर्मा, संजीव जैन, मुकेश शर्मा, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह धामा, सुनील रूहेला, अतुल रूहेला, कपिल शर्मा, अनिरुद्ध गौड़, प्रवीन यादव, राजू पांचाल, श्रद्धानंद पांचाल, राजेंद्र कुमार आदि रहे। 


भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली    
 
चांदीनगर। खैला में प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। श्रीराम का माल्यार्पण लोकेश चौधरी ने किया। इसमें अजय गुर्जर, अरविंद तंवर, रोबिन बाबा, सुनील नंबरदार, नीकुंज तंवर, राहुल गुर्जर,  गौतम तंवर का सहयोग रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed