फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Medical arrangements will be made at the examination centers

परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी चिकित्सा की व्यवस्था

Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Medical arrangements will be made at the examination centers
छात्रों को कराया जाएगा कोरोना गाइडलाइन का पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर सैनिटाइजर और चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाएगी। एडीएम अमित कुमार सिंह ने सीएमओ को परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। केंद्र व्यवस्थापकों के अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए सचल दलों का गठन किया जा रहा चुका है। अब परिषद की ओर से कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने व चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। रविवार को एडीएम अमित कुमार सिंह ने सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार को परीक्षा केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था कराने व केंद्र व्यवस्थापकों को कोरोना गाइड लाइन के अंतर्गत परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रों को अनुक्रमांक वितरित
फोटो - 6
बागपत। 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। रविवार को अवकाश होने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय खोला गया। कार्यालय में यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के अनुक्रमांक के लिफाफे वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed