फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mawa featured on the furnaces

बिजवाड़ा में मावा की भट्टियों पर छापा

Sun, 30 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 30 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mawa featured on the furnaces
फाइल फ़ोटो
बागपत। बिजवाड़ा गांव में मावा की भट्टियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने तहसीलदार के नेतृत्व में छापामारी की। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। एक भट्टी पर बने मावा का टीम ने नमूना भी लिया। 
विज्ञापन


 दीपावली पर्व के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री तैयार करने की लगातार मिल रही शिकायत पर बड़ौत तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बिजवाड़ा गांव में शुक्रवार रात मावा की भट्टियों पर छापामारी की। वहां से मावा का नमूना लिया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। जब तक टीम दूसरी भट्टियों पर छापामारी करने पहुंची तब तक वहां से लोग मावा व अन्य सामान लेकर जा चुके थे। फूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि भट्टी पर बने मावा का एक नमूना लिया गया है। अन्य भट्टियों पर कोई नहीं मिला। न ही वहां पर सामान मिला। इनके अलावा भी कई स्थानों पर छापामारी कर नमूने लिए गए हैं। 
विज्ञापन


दरवाजा खुलवाने को बुलानी पड़ी पुलिस 
बागपत। छापामारी करने के लिए टीम बगैर पुलिस के ही पहुंच गई थी। एक मकान में भट्टी पर बनाए जा रहे मावा की जांच करने के लिए टीम पहुंची, लेकिन मावा तैयार कर रहे लोगों ने मकान के दरवाजे बंद कर लिए। टीम ने दरवाजे खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोले। बाद में बिनौली पुलिस ने वहां पर पहुंचकर दरवाजे खुलवाए। उनके बाद टीम ने मावा की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed