फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mass fast of farmers continues in Dhikouli

ढिकौली में किसानों का सामूहिक उपवास जारी

Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mass fast of farmers continues in Dhikouli
- जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सरकार को पीछे हटना ही होगा
विज्ञापन

- 22 जनवरी को दोपहर दो बजे तक जारी रहेगा किसानों का उपवास
चांदीनगर (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में ढिकौली गांव में किसानों का सामूहिक उपवास दूसरे दिन भी जारी रहा। 22 जनवरी को दोपहर दो बजे तक किसानों का उपवास जारी रहेगा। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि किसान एक हो चुके हैं। सरकार को हर हाल में पीछे हटना पड़ेगा। संयुक्त किसान मोर्चा पीछे हटने वाला नहीं है।
बृहस्पतिवार को ढिकौली गांव में कृषि कानून के विरोध में आसपास के गांव के किसान भी उपवास स्थल पर पहुंच गए। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सरकार की नीति और नियत में फर्क है। कृषि कानून किसान विरोधी है। सरकार को इसे हर हाल में वापस लेना होगा। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि वह कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़े हैं। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने कहा की कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान विरोध कर रहे है। लेकिन सरकार आंख बंद करे बैठी है। दीपक यादव ने कहा कि किसान कृषि कानून बिल के खिलाफ 25 जनवरी को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता महेंद्र त्यागी और संचालन धर्मवीर सिंह ने किया। सूबेदार सूबे सिंह, कैप्टन राज सिंह, अशोक प्रधान, विनोद प्रधान, डॉ जगपाल तेवतिया, जितेंद्र धामा, अजित सिंह, महक सिंह, जयकुमार प्रधान, वीरपाल, देवेंद्र, हरपाल, सतेंद्र, धर्मवीर, ओमबीर, कृष्ण, राजकुमार दरोगा, जीत सिंह, राजेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed