फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mason killed in road accident, four injured

सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, चार घायल

Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mason killed in road accident, four injured
रटौल-बंथला मार्ग पर चिरोड़ी के समीप टेंपो और कैंटर की हुई टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। रटौल-बंथला मार्ग पर चिरोड़ी के समीप टैंकर की टक्कर में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर राजमिस्त्री के परिवार में कोहराम मच गया।
रटौल निवासी ओम (35) पुत्र मोती राजमिस्त्री था। वह मंगलवार को रटौल से टीला सहबानपुर गाजियाबाद कार्य करने गया था। शाम को वह टेंपो से गांव लौट रहा था। टेपों में उसके अलावा रटौल का इमरान, इरशाद, साकिब, शादाब भी सवार थे। रटौल-बंथला मार्ग पर चिरोड़ी के समीप सामने से आ रहे कैंटर से उनके टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में चालक सहित सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर ओम को लोनी के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ओम की मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। पत्नी सुमन, पुत्री आरती, अभिषा और निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों पर नहीं लग रहा अंकुश
चांदीनगर। रटौल से लोनी, बंथला, गाजियाबाद व दिल्ली के लिए बड़ी तादाद में डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। डग्गामार वाहन चालक मानक के अधिक सवारियां बैठाकर चलते है। कई बार हादसे हुए, लेकिन परिवहन और पुलिस विभाग डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed