फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman found hanging after a quarrel with husband

Baghpat News: पति से झगड़े के बाद फांसी पर लटकी मिली विवाहिता

Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging after a quarrel with husband
बालैनी। मवीकलां गांव में पति से झगड़ा होने के बाद विवाहिता अर्चना (35) का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहां आए मायके वालों ने पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी उषा ने बताया कि उसका बेटा शराब संदीप शराब पीने का आदी है। शराब पीने को लेकर बैटे संदीप और पुत्रवधू अर्चना में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया कि शुक्रवार की सुबह संदीप ने अपनी पत्नी अर्चना से रुपये मांगे, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसके कुछ समय बाद अर्चना कमरे में चली गई और उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उधर घटना का पता चलने पर मृतका के मायके वाले भी मवीकलां पहुंच गए। मृतका की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे भी है। पुलिस महिला की मौत को आत्महत्या मान रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतका का पति शराब का आदी है, जो दो बार चोरी के मुकदमे में जेल जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा, इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed