फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Married woman absconding with jewelry and cash

लाखो रूपये कीमत के जेवर और नगदी लेकर विवाहिता हुई फरार

Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman absconding with jewelry and cash
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव घिटौरा से एक विवाहिता लाखों रुपये के जेवर और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गई। ससुराल वालों ने उसके मामा और मामी पर भगा ले जाने का आरोप लगाया। वहीं, कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव घिटौरा निवासी एक महिला रविवार दोपहर कोतवाली पहुंची। वहां उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके पुत्र की बिनौली क्षेत्र के एक गांव की युवती से चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो दिन पूर्व विवाहिता लापता हो गई। वह डेढ़ लाख रुपये के जेवर और पंद्रह हजार रुपये ले गई है। सास का आरोप है कि दो दिन पूर्व उसका पुत्र काम पर गया था। वह पड़ोस में गई हुई थी। वहीं, विवाहिता का मामा और मामी आए। उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने पुलिस से विवाहिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि विवाहिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed