फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Many resolutions passed in the interest of society

समाज हित में कई प्रस्ताव पारित

Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Many resolutions passed in the interest of society
बडागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर मे आयोजित भारतीय जैन मिलन की कार्यकारिणी सभा मे शामिल मह? - फोटो : KAHKRA
भारतीय जैन मिलन की कार्यकारिणी सभा आयोजित
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजित भारतीय जैन मिलन की कार्यकारिणी सभा में समाज के हित में कई प्रस्ताव पारित हुए। समाज के लोगों को राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद का आह्वान किया।
त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भारतीय जैन मिलन की क्षेत्र संख्या-5 की कार्यकारिणी सभा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में मंच उद्घाटन राखी जैन मेरठ और चित्र अनावरण सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर डीके जैन ने किया। आर्यिका दृष्टिभूषण माताजी ने आशीर्वाद वचनों में सभी जैनियों को एकसूत्र में रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश चंद्र रितुराज ने कहा कि समाज को एकजुट होकर चलना होगा। उन्होंने समाज के लोगों को राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद का आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र जैन राजकमल ने कहा कि आज भारतीय जैन मिलन की पूरे देश में 1400 शाखा और विदेशों में भी नौ शाखाएं खुली हुई हैं। ये सभी एक से बढ़कर एक कार्य कर जैन समाज के वर्चस्व को आगे बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाचंद जैन और संचालन क्षेत्रीय मंत्री विनोद जैन ने किया। इस मौके पर त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, मनोज जैन, प्रमोद जैन, जनेश्वरदयाल, सुमेर जैन, जिनेश, महेश जैन, रमेश जैन, नीतू जैन, राखी जैन, पूनम जैन, कमलेश जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed