फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Manisha Murder Case: Third accused Pawan injured in police encounter and arrested

मनीषा मर्डर केस: जहां सूटकेस में जलाया शव, वहीं हुई मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली, लोगों ने उठाया ये बड़ा सवाल

Wed, 08 Nov 2023 12:18 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Nov 2023 12:18 AM IST
सार

Manisha Murder Case : बागपत में जिस जगह पर मनीषा का सूटकेस में बंद करके शव जलाया गया था, मंगलवार को उसी जगह पर पुलिस की हत्यारोपी के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। लेकिन लोग ने यह बड़ा सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Manisha Murder Case: Third accused Pawan injured in police encounter and arrested
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के सिसाना गांव में श्मशान घाट के समीप नोएडा की मनीषा के हत्यारोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हत्यारोपी घायल हो गया। जिसका पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। इससे पहले मृतका मनीषा के भाई और भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

नोएडा के सदरपुर की रहने वाली मनीषा उर्फ मिनी की हत्या करने के बाद शव सूटकेस में बंद कर सिसाना गांव में श्मशान घाट के समीप जला दिया गया था। जिसका पता चलने पर पुलिस ने मृतका का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने शिनाख्त कराने के बाद मृतका के भाई मनीष और उसकी पत्नी शिखा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसमें सिसाना गांव का पवन फरार चल रहा था। जिसमें सिसाना गांव में श्मशान घाट के समीप मंगलवार शाम पुलिस की फरार हत्यारोपी पवन के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें पैर में गोली लगने से पवन घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने घायल हत्यारोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में फिर जिला अस्पताल में उपचार कराया। बताया कि मुठभेड़ भी उसी जगह हुई, जहां पर शव जलाया गया था।

विज्ञापन

जहां शव मिला, वहां क्या करने पहुंचा हत्यारोपी
जिस हत्यारोपी की तलाश में पुलिस कई दिन से दबिश दे रही थी, वह सिसाना में श्मशान घाट के पास ही मिल गया। अब लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि घटना के कई दिन बाद हत्यारोपी आखिर घटनास्थल पर क्या करने पहुंचा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed