फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mamta will be the contender for the post of president from RLD

रालोद से ममता होंगी जिपं अध्यक्ष पद की दावेदार

Thu, 20 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mamta will be the contender for the post of president from RLD
बागपत। वार्ड-13 से विजयी ममता जयकिशोर रालोद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार होंगी। जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि ममता जयकिशोर रालोद और सपा की संयुक्त प्रत्याशी हैं। जीत उन्हीं की होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। 20 वार्डों में वार्ड-13 से रालोद की ममता जयकिशोर और वार्ड-18 से सपा की बबली देवी ही इस वर्ग से विजयी हुई थीं। रविवार को सपा को झटका देकर बबली देवी ने भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदार घोषित कर दिया था। बुधवार को रालोद जिलाध्यक्ष ने ममता देवी को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन रस्साकशी अभी से शुरू हो गई है। रालोद के सात प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। तीन निर्दलीय और तीन सपा के सदस्यों का समर्थन प्राप्त होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि भाजपा के 20 प्रत्याशियों में 4 ही जीते हैं। अब बबली देवी के भाजपा में आने से उनके सदस्यों की संख्या 5 हो गई है। अब देखना है कि कौन इस चुनाव में बाजी मारता है।
विज्ञापन

विधायक पर साधा निशाना
- रालोद जिलाध्यक्ष ने बिना नाम लिए भाजपा विधायक योगेश धामा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को चौधरी अजित सिंह ने 15 वर्ष तक जिला पंचायत अध्यक्ष पर बैठाया अब वह उन्हीं की पार्टी को खत्म करने की बात कर रहे हैं, जबकि चौधरी अजित सिंह की चिता की राख भी अभी ठंडी नहीं हुई है। उस व्यक्ति ने दो शब्द भी उनकी श्रद्धांजलि के लिए नहीं कहे और रालोद को हराने का षड्यंत्र शुरू कर दिया। इससे बागपत के किसान, नौजवान और हर मतदाता गुस्से में है। बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद का होगा। यही चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि होगी। इस संबंध में विधायक योगेश धामा ने कहा कि हताशा में कोई कुछ भी बयान दे सकता है। मैं फिलहाल भाजपा में हूं और पार्टी के हित में काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed