फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahant reached the shodashi of Bhagwatpuri, followers of the country and abroad

महंत भगवतपुरी की षोडशी में पहुंचे देश-विदेश के अनुयायी

Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahant reached the shodashi of Bhagwatpuri, followers of the country and abroad
खट्टाप्रहलादपुर गांव पहुंचे जापान से आए महंत भगवपुरी के अनुयायी व जूना अखाड़ा के साधुसंत - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागपत)। ब्रह्मलीन महंत भगवतपुरी महाराज की षोडशी में बृहस्पतिवार को देश-विदेश से सैकड़ों अनुयायी शामिल हुए। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर महंत का गुणगान किया।
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर के चंदन वाले मंदिर के महंत और पंच दशनम जूना भैरव अखाड़ा के अध्यक्ष रहे महंत भगवतपुरी महाराज 31 दिसंबर को हरिद्वार में ब्रह्मलीन हो गए थे। अंतिम यात्रा में उनके अनुयायी हरिद्वार से लेकर खट्टा प्रह्लादपुर तक पहुंचे थे। दो जनवरी को गांव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। महंत की अंतिम इच्छानुसार उनकी समाधि चंदन वाले मंदिर में बनाई गई। मंदिर परिसर में 11 दिवसीय शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को महंत भगवतपुरी महाराज के षोडशी कार्यक्रम में मंदिर परिसर में साधु संतों ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया। प्रसाद वितरित किया गया। देश और विदेश से महंत के सैकड़ों अनुयायियों ने इसमें शिरकत की। जापान से भी उनके अनुयायी पहुंचे। बागपत सांसद सतपाल सिंह और विधायक योगेश धामा भी मंदिर परिसर पहुंचे और महंत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

सांसद ने किया गोशाला का निरीक्षण
चांदीनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सतपाल सिंह ने महेश मंदिर और गोशाला का निरीक्षण भी किया। महेश मंदिर में एकदशी महाराज से मुलाकात की। संत ने गोशाला की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग रखी। जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, नगर अध्यक्ष जयकुमार, संजय, राजू, प्रवेश सैनी, लवकुश दाहिमा, रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंच सके गौतम गंभीर
चांदीनगर। पूर्व क्रिकेटर और सांसद गौतम गंभीर खट्टा प्रहलादपुर नहीं पहुंच सके। दिनभर उनके प्रशंसक इंतजार करते रहे। षोडशी में दिल्ली सांसद गौतम गंभीर और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के आने की दिनभर चर्चा रही, लेकिन दोनों ही नहीं आ सके।

सजी दुकानें, लोगों ने की खरीदारी
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर में आयोजित महंत के षोडशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान भारी भीड़ रही। दुकानें भी सजी रही। लोगों और बच्चों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed