फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mahamandaleshwar murder case: Vikram sent messages to Priyanka Gandhi and Bilawal Bhutto

UP: महामंडलेश्वर के मर्डर की साजिश, शातिर ने प्रियंका गांधी-बिलावल भुट्टो को भेजे थे मैसेज, चौंका देगा ये सच

Wed, 28 Dec 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Dec 2022 07:54 PM IST
सार

महामंडलेश्वर के मर्डर की साजिश : संदिग्ध साजिशकर्ता ने प्रियंका गांधी और बिलावल भुट्टो को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे। आपको भी चौंका देगा ये असली सच।

विज्ञापन
Mahamandaleshwar murder case: Vikram sent messages to Priyanka Gandhi and Bilawal Bhutto
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महामंडलेश्वर कैलाशानंद की हत्या की साजिश रचने के संदिग्ध आरोपी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर संपर्क करने का प्रयास किया था। उसके मोबाइल की जांच में यह खुलासा हुआ है। वहीं जिस साइबर कैफे से उसने प्रयागराज जाने के लिए टिकट बुक किया था, पुलिस ने उसके संचालक से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


महामंडलेश्वर की हत्या की साजिश रचने के आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा को प्रयागराज की नैनी थाना पुलिस बुधवार को बागपत लेकर पहुंची। कोतवाली से प्रयागराज पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी में आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा के घर पहुंचकर परिवार वालों से पूछताछ की। 
विज्ञापन


नैनी थाने के एसआई सुमित त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्रम के पास से हाईस्कूल की दो मार्कशीट भी बरामद हुई है, जिसमें एक में उसका नाम योगेंद्र शर्मा है तो दूसरी में विक्रम दर्ज है और जन्मतिथि भी अलग-अलग है। उन्होंने बताया कि आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो से संपर्क करने का प्रयास भी किया। जिसके लिए कई बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज भी किया, लेकिन उनकी तरफ से रिप्लाई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग

25 दिसंबर के लिए कराया था वापसी का टिकट
पुलिस ने अग्रवाल मंडी टटीरी के साइबर कैफे संचालक से टिकट बुक करने के बारे में जानकारी जुटाई। कैफे संचालक ने बताया कि विक्रम के नाम से प्रयागराज जाने और 25 दिसंबर को वापस आने के लिए टिकट बुक कराया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

पिता से भी की पूछताछ
प्रयागराज पुलिस ने आरोपी विक्रम उर्फ योगेंद्र शर्मा के पिता यशपाल से उसके आधार कार्ड, मार्कशीट व सनद के बारे में भी पूछताछ की, लेकिन वह उन मार्कशीट व आधार कार्ड के बारे में जानकारी नहीं दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed