फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Love on Facebook, lover sent to jail for refusing to marry

Baghpat News: फेसबुक पर प्यार, शादी से इन्कार पर जेल पहुंचा प्रेमी

Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Love on Facebook, lover sent to jail for refusing to marry
बालैनी। फेसबुक पर हुए प्यार में सहारनपुर की युवती और बुढ़सैनी के विक्रांत ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। प्रेमी ने शादी से इन्कार किया तो तीन महीने पहले बालैनी थाने के सामने कई घंटे तक हंगामा चला। अब प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सहारनपुर जिले की रहने वाली युवती ने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती विक्रांत निवासी बुढ़सैनी से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विक्रांत ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। विक्रांत से शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि विक्रांत ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया। तीन महीने पहले उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर दोनों पक्षों की बातचीत में भी प्रेमी के परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्ध प्रेमिका ने पहले ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था। पुलिस का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed