फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   love affair between a girl and 50 years old man

50 साल के व्यक्ति से शादी की जिद पर अड़ी बीए की छात्रा

Sun, 05 Jul 2020 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
love affair between a girl and 50 years old man
50 साल के व्यक्ति से शादी की जिद पर अड़ी बीए की छात्रा
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के एक मोहल्ले में अपनी बुआ के यहां आई बीए की छात्रा पड़ोस में रहने वाले 50 साल के व्यक्ति से शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती बुआ के यहां कुछ दिन रहने के लिए आई थी, लेकिन लॉकडाउन में फंस गई। इसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग हो गया। मामला थाने पहुंचा और काफी जद्दोजहद के बाद युवती फिलहाल मान गई और परिजनों के साथ अपने घर सोनीपत चली गई।

हरियाणा के सोनीपत जनपद के एक गांव की रहने वाली युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह नगर के एक मोहल्ले मेें अपनी बुआ के यहां पर लॉकडाउन से पूर्व कुछ दिनों के लिए रहने आई थी। लॉकडाउन के बाद वह वापस नहीं जा सकी। इस दौरान युवती का पड़ोस में ही रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग हो गया। बुआ को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने युवती को धमकाया और समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अब युवती प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने इसकी जानकारी युवती के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और युवती को खरी-खोटी सुनायी, लेकिन वह नहीं मानी। कोतवाली पुलिस ने घंटों तक युवती को भविष्य को लेकर समझाया। इसके बाद युवती फिलहाल मान गई और अपने परिजनों के साथ चली गई। एसएसआई धुरेन्द्र सिंह का कहना था कि युवती को उसके परिजनों के साथ समझाकर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed