{"_id":"683df53554ff1e43b804f26a","slug":"looking-for-land-to-set-up-a-solar-power-plant-with-rs-200-crore-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-132494-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 200 करोड़ रुपये से सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए जमीन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 200 करोड़ रुपये से सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए जमीन की तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाने के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। एचडब्ल्यू सोलर जनरेशन के गौरव शर्मा ने 200 करोड़ रुपये का एमओयू किया हुआ है। उन्होंने अब जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र की उपायुक्त को सौर ऊर्जा का प्लांट लगवाने के लिए 65.23 हेक्टेयर जमीन दिलाने की मांग की है।
जमीन मिलने पर सौर ऊर्जा का प्लांट लगाने के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यदि जमीन मिल जाती है तो ये जिले का पहला बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट होगा। इससे जहां कुछ युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं सौर ऊर्जा का उत्पादन होने से बिजली संकट खत्म करने में मदद मिलेगी।
हालांकि जमीन की समस्या को लेकर यह पहला मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य ग्रुप भी जमीन नहीं मिलने से औद्योगिक क्षेत्र में निवेश नहीं कर पा रहे हैं। जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र की उपायुक्त अर्चना तिवारी ने कहा कि जमीन के लिए जिला प्रशासन को लिखा गया है। जमीन मिलने पर ही सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना हो पाएगी।