{"_id":"5e595b7a8ebc3ec554389a1b","slug":"long-queues-of-viral-patients-in-hospital-baghpat-news-mrt471335632","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में वायरल के मरीजों की कतार हुई लंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में वायरल के मरीजों की कतार हुई लंबी
विज्ञापन

बागपत। मौसम का बदला मिजाज लोगों की सेहत बिगड़ रहा है। जिला अस्पताल में रोज वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि सुबह से दोपहर तक मरीजों की लंबी कतार लग रही है। चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज खांसी-जुकाम के पहुंच रहे हैं। सुबह और शाम के समय ठंड और दिन चढ़ने पर सूर्य की तीखी किरणें गर्मी का अहसास करा रही है। अस्पताल में सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हालात हो गए हैं कि एक वार्ड में दो-दो चिकित्सक मरीजों की जांच कर रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सही खान-पान नहीं होने के कारण लोग वायरल से पीड़ित हो रहे हैं।
तीन दिन दिखाई देते है लक्षण
बागपत। चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी मरीज में तीन दिन बाद वायरल का पता चलता है। पांचवें दिन वायरल लोगों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लेता है।
क्या खाएं, क्या ना खाएं
बागपत। वायरल से बचाव के लिए लोगों को कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम तथा ठंडी चीजों से परहेज करनी चाहिए। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। मास्क लगाकर बाहर निकले तो इससे कुछ हद तक बचा जा सकता है।
क्या है लक्षण
बागपत। वायरल होने के तीसरे दिन मरीज के सिर और हाथ-पैर में दर्द शुरू हो जाता है। प्राथमिक दौर में दवाएं नहंी लेने पर बुखार बढ़ जाता है। जिससे मरीज खांसी और जुकाम के भी गिरफ्त में हो जाता है।
विज्ञापन
हर तीसरा मरीज खांसी-जुकाम से है पीड़ित
बागपत। चिकित्सक डाक्टर राजेश का कहना है कि जिला अस्पताल में आने वाला हर तीसरा मरीज को खांसी जुकाम है। सही रहन-सहन न होने के कारण लोग बीमार पड़ रहे है।
रोज आ रहे सैकड़ों मरीज
बागपत। चिकित्सक डॉ. राजेश व डॉ. दीपक कंसल का कहना है कि अस्पताल में रोजाना वायरल से पीड़ित सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दोनों चिकित्सकों ने आठ सौ मरीजों की जांच की है।