फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Life will be meaningful if you follow the path of truth: Swami Devvrat

सत्य मार्ग पर चलने से जीवन होगा सार्थक : स्वामी देवव्रत

Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Life will be meaningful if you follow the path of truth: Swami Devvrat
फोटो-13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पलड़ी गांव के आर्य समाज भवन में तीन दिवसीय सम्मेलन एवं ऋग्वेद पारायण यज्ञ का रविवार को समापन किया गया। यज्ञ में लोगों ने आहुति देकर विश्व शांति की कामना की।

सार्वदेशिक आर्यवीर दल के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती ने कहा कि श्रेष्ठ बनने के लिए मानव को खुद को बुराइयों से दूर रख सत्य के मार्ग पर चलना होगा। सच्चाई का मार्ग थोड़ा कठिन तो अवश्य हो सकता है, लेकिन वही मार्ग सफलता का मार्ग भी होता है। सत्य मार्ग पर चलने से जीवन सार्थक बनता है। कहा कि आज युवा पीढ़ी को संस्कारित करने की जरूरत है। युवाओं में बढ़ती नशाखोरी जैसे अवगुण को उससे दूर करना होगा। नशा समाज के नाश का कारण बनता जा रहा है, जिस पर सभी को मिलकर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षक राजपाल सिंह आर्य ने सरिया मोड़ कर युवाओं को योग के प्रति प्रेरित किया। इस मौके पर समर सिंह, कृष्णपाल, वीरेंद्र, सतेंद्र, श्रीपाल, राजेंद्र, सतीश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed