फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Learn from: Own rules made to defeat Corona

इनसे सीखिए : कोरोना को हराने के लिए बनाए खुद के नियम

Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Learn from: Own rules made to defeat Corona
बागपत। कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है और लोग फिर भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। सड़कों पर बेवजह बिना मास्क घूमने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने से भी ये लोग परहेज करते हैं। ऐसे लोगों ही कोरोना के बढ़ने की वजह भी हैं। लेकिन ऐसे भी लोग भी कम नहीं हैं जो नियमों का पूरी शिद्दत से पालन करते हैं। ऐसे लोगों से औरों को भी सबक सीखना चाहिए।
विज्ञापन

भजन विहार कालोनी नीलम शर्मा का परिवार इन दिनों कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर रहा है। परिवार का कोई सदस्य बिना किसी कारण घर से बाहर नहीं निकलता है। बुजुर्ग और बच्चे तो हमेशा घर में ही रहते हैं। किसी को बाहर जाना है तो मास्क लगाकर ही निकलता है। कहना है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तो स्थिति और ज्यादा बिगड़ने से बच जाएगी।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी नीरज नैन का कहना है कि हर कोई कोरोना गाइडलाइन का पालन करें तो हालात बेकाबू नहीं होंगे। हमारा परिवार कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करता है। घर में भी सब मास्क लगाते हैं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। दो गज की दूरी का भी सभी लोग ख्याल रखते हैं। जरूरी काम के बिना कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकलता है। बच्चे भी घर में ही खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी प्लाजा निवासी संगीता चौधरी का कहना है कि कोरोना दोबारा से तेजी से बढ़ रहा है। यदि सभी लोग जिम्मेदार नागरिक की तरह अपने कर्तव्य का पालन करें तो कोरोना को आसानी से हरा सकते हैं। हमने कोरोना को हराने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने का संकल्प लिया है। घर के लोग जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकलते हैं। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। हमें देखकर बच्चे भी नियमों का पालन खुशी से करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed