फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Lawyers on strike burnt the effigy of the government

Baghpat News: वकीलों ने हड़ताल रखकर सरकार का पुतला फूंका

Wed, 08 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 08 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike burnt the effigy of the government

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने मंगलवार को विभिन्न मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल की। इसके बाद बैठक करके और सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
जिला बार एसोसिएशन के सभागार आयोजित बैठक में अध्यक्ष संजय तोमर ने वकीलों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वकीलों को पांच लाख रुपये की चिकित्सा सुविधा देने और आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। ये अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी लखनऊ में लंबित हैं। मांगों को लेकर 30 जनवरी को धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बावजूद मांगे पूरी नहीं हुईं।
उन्होंने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस अवसर पर महामंत्री संदीप ठाकुर, महकार भाटी, अमनीश, सतेंद्र दांगड़, नवीन ढाका, राकेश धामा, रमाकांत शर्मा, संजय पंवार, अशोक शर्मा, सौदान सिंह राठी, मोहित शर्मा, केपी सिंह, सुजीत, विनीत यादव, अमरपाल राणा एवं जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता को धमकी
बागपत। एक अधिकारी पर सूचना नहीं देने पर जुर्माना लगवाने पर आरटीआई कार्यकर्ता पवन तिवारी को धमकी देने का मामला सामने आया। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने एसपी से मुलाकात की और धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसपी से मिलने वालों में दीपक मरीचि, अमित समेत अन्य अधिवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed