{"_id":"68409ea12b3f19e9360b130a","slug":"land-of-nine-farmers-was-sold-in-cash-and-cheques-worth-two-crores-were-given-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-132617-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नौ किसानों की जमीन का बैनामा कर दिए दो करोड़ के चैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नौ किसानों की जमीन का बैनामा कर दिए दो करोड़ के चैक
Thu, 05 Jun 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुरामहादेव के पास हरियाखेड़ा के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र के लिए जमीन खरीदने के लिए बुधवार को किसानों के बैनामे किए गए। वहां नौ किसानों की जमीन के बैनामा कर दो करोड़ रुपये के चैक दिए गए।
हरियाखेड़ा गांव के जंगल में अंतरराष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जाना है। इसके लिए करीब 87 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसमें से करीब 68 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी जानी है। केंद्र का निर्माण होने से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी और धार्मिक व सांस्कृतिक रूप से जिला विकसित होगा। पर्यटन विभाग व प्रशासन ने किसानों से जमीन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। बुधवार को भी गांव में बैनामा करने के लिए कैंप लगाया गया। तहसीलदार अभिषेक चौधरी ने टीम के साथ पहुंचकर किसानों के बैनामे कराए और नौ किसानों के बैनामा करने के बाद दो करोड़ रुपये के चैक किसानों को दिए गए। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में सभी किसानों के बैनामें कर दिए जाएंगे, अभी तक 199 किसानों की जमीन के बैनामें हो चुके हैं।