{"_id":"6081bb658ebc3e8d1d4f3d19","slug":"lack-of-oxygen-in-private-hospital-creates-chaos-baghpat-news-mrt5356077184","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से मचा हडक़ंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से मचा हडक़ंप
विज्ञापन
बागपत-मेरठ रोड स्थित एक हॉस्पिटल में ऑक्शिजन के लिए परेशान खड़े तीमारदार
- फोटो : BAGHPAT
जिला प्रशासन की मदद से हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का इंतजाम कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित निजी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से हड़कंप मच गया। तीमारदारों में भी अफरातफरी मच गई। बाद में जिला प्रशासन की मदद से हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का इंतजाम कराया गया।
सर्वोदय हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को वेंडर ने ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की। ऑक्सीजन की कमी हुई तो स्टाफ के हाथ-पैर भी फूल गए। अस्पताल पहुंचे ऐसे मरीजों को वापस भेजा जाने लगा, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत थी। इसका पता चलने पर कई गंभीर मरीजों के तीमारदारों में भी अफरातफरी मच गई। वह अपने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जाने की तैयारियों में जुट गए। मामला जिलाधिकारी राजकमल यादव के संज्ञान में आया तो उन्होंने बड़ौत के दूसरे अस्पतालों से ऑक्सीजन का इंतजाम कराया। इस संबंध में अस्पताल के इंचार्ज डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वेंडर ने अचानक सप्लाई करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद हमने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। डीएम ने ऑक्सीजन का इंतजाम करा दिया। किसी मरीज को ऑक्सीजन की वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई।