{"_id":"673a3f640d0357473e04d0e4","slug":"laborer-burnt-in-fire-dies-during-treatment-baghpat-news-c-28-1-bag1001-121877-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आग में झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आग में झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के निकट कार और ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग में झुलसे ढिकाना के मजदूर की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य मजदूरों का निजी अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है।
चार नवंबर की सुबह दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लधवाड़ी मोड़ के समीप कार और ईंट ढोने वाले ट्रक की आपस मे भिड़ंत हो गई, जिसमें कार और ट्रक में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से जोनमाना गांव का ट्रक चालक सतबीर उर्फ कल्लू , सोनू, टिंकू और ढिकाना निवासी रोहित, बादल के साथ कार चालक झुलस गया।
वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी का जिला अस्पताल में उपचार कराया, जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। ढिकाना गांव के बादल (18) का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था, जहां उसकी मौत हो गई। बादल अपने पांच भाईयों और एक बहन में चौथे नंबर का था, जो ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी करता था।